यूघर मुस्लिमों को जल्द रिहा करें चीन

By: Sep 1st, 2018 12:00 am

जेनेवा — संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने चीन को चेतावनी दी है कि वह आतंकवाद से निपटने के नाम पर पुनर्शिक्षा शिविरों में हिरासत में रखे गए यूघर मुसलमानों को तुरंत रिहा करे। संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय विभेद निवारण समिति का आकलन है कि चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में यूघर समुदाय के लगभग दस लाख लोगों को उनकी इच्छा के विरुध हिरासत में रखा गया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि चीन की शिनजियांग प्रांत में नीतियों की आलोचना के पीछे चीन विरोधी शक्तियों का हाथ है। आधिकारिक रूप से इस तथ्य की कभी पुष्टि नहीं हुई है कि चीन में इन तरह के हिरासत केंद्र काम कर रहे हैं। यूघर पूर्वी और मध्य एशियाई देशों में निवास करने वाला तुर्की का एक सजातिय समूह है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App