लाल परी के शौकीनों के लाइसेंस रद्द होने से हड़कंप

By: Sep 3rd, 2018 12:05 am

धर्मशाला -शराब पीकर वाहन चलाने वाले 257 चालकों के जिला कांगड़ा पुलिस ने लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। जिला भर में पिछले छह माह में पुलिस ने 615 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। जिसमें से शराब की मात्रा अधिक पाए जाने पर 257 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। इसमें जिला भर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे मामलों की संख्या में बढ़ोतरी ही हो रही है। पौंग झील के बाथू की लड़ी में पानी में पत्थर तैरना एक रहस्य बना हुआ है। लोग पानी में तैर रहे पत्थरों की धार्मिक आस्था के साथ पूजा पाठ भी कर रहे हैं। लेकिन वैज्ञानिक इस रहस्य को चमत्कार न होने का दावा कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तव में न डूबने वाला पत्थर कोई चमत्कार नहीं है। ज्वालामुखी का लावा ठंडा होने के बाद कुछ पत्थरों में रोमछिद्रों की तरह सुराख बन जाता है। पत्थर खुरदरे भी हो जाते हैं। इन्हें प्यूमिक स्टोन भी कहा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे पत्थरों में हवा भरी होती है। इनकी आंतरिक संरचना एकदम ठोस न होकर स्पंज की तरह होती है।

बेतरतीब पार्किंग से जिला भर में परेशानी

जिला कांगड़ा में बेतरतीब पार्किंग के कारण लोगों सहित पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है। लोग वाहनों को सड़क किनारे बाजारों में अजीब ढंग से पार्किंग कर अपने कार्यों में लग जाते हैं, जिसके कारण कई बार लोगों को कार्यालयों से भी गाड़ी हटाने के लिए बुलाना पड़ता है। इसमें पुलिस भी चालान करती है लेकिन लोग इसके बावजूद भी मानते नहीं हैं। यह समस्या पूरे जिला कांगड़ा के बाजारों में है।

कोटला बेहड़ स्कूल में जन्माष्टमी की धूम

जसवां कोटला — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बेहड़ में जन्माष्टमी उत्सव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आशा के नेतृत्व में मनाया। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्कूल के टैंक व प्राकृतिक स्रोत कुआं जो है उसे साफ किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इसमें नितिका, पूनम, कविता, रानी, प्रियंका, काजल, शामा, साक्षी व सीता आदि ने ‘राधा कैसे ने जले’ पर नाटी प्रस्तुत की

लोक कलाएं समाज का दर्पण

जसवां कोटला — राजकीय माध्यमिक पाठशाला धमूरूर में हिमालयन हिमाचली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए प्रयासरत यूथ डिवेलपमेंट सेंटर द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय भाषा कला एवं संस्कृति विभाग, शिक्षा और युवा सेवा एवं खेल विभाग के निर्देशन में धरोहर लोक कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने कहा कि लोक कलाएं समाज की विरासत होती हैं। लोक संस्कृति देश और समुदाय का दर्पण होती है। युवाओं को सशक्त परंपराओं एवं लोक संस्कृति के विकास में योगदान देना चाहिए। प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए व हम जो दूसरे की संस्कृति की नकल कर अपनी संस्कृति को भूल रहे हैं। इस मौके पर स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

जिला परिषद कांगड़ा के उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

जिला परिषद उपाध्यक्ष गगन सिंह गौरा को पद से हटा दिया गया है। जिला परिषद कांगड़ा के 43 पाषर्दों ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें गगन सिंह के पक्ष में मात्र 17 ही वोट पड़े। रिक्त 26 पार्षदों ने गगन सिंह को हटाने के लिए वोट किया, जिससे गगन सिंह को कुर्सी से हटना पड़ा। अब इसी सप्ताह में जिला परिषद कांगड़ा को नया उपाध्यक्ष चुना जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर

जननी हेल्पलाइन     102

मेडिकल हेल्पलाइन 108

आग                   101

पुलिस                 100

किसान कॉल सेंटर    1515

आपदा प्रबंधन        1077

गुडिया हेल्पलाइन    1515

होशियार हेल्पलाइन  1090

महिला हेल्पलाइन    1090

बाल हेल्पलाइन      1098

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App