अंबाला की मंडियों में धान की खरीद जारी

By: Oct 11th, 2018 12:01 am

अंबाला—जिला में धान की कटाई का कार्य तेजी से जारी है और नौ अक्तूबर तक अंबाला की सभी 14 अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर 233352 टन धान की खरीद की जा चुकी है।  यह जानकारी देते हुए उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि मंडियों में खरीदे गए इस धान में ग्रेड ए किस्म का 233147 टन तथा सरबती किस्म का 205 टन धान शामिल है। यह धान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफड और हरियाणा भंडारण निगम द्वारा खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 91943 टन, हैफड ने 138202 टन तथा हरियाणा भंडारण निगम ने 1806 टन धान की खरीद की है। मिल मालिकों और डीलरों द्वारा भी 205 टन धान खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर तक अंबाला शहर अनाज मंडी में 81113 टन, अंबाला छावनी अनाज मंडी में 14453 टन, बराड़ा में 26031 टन, भरेडी कलां में 2451 टन, कड़ासन में 5400 टन, केसरी में 2800 टन, मुलाना में 22708 टन, नन्यौला में 7552 टन, नारायणगढ़ में 24660 टन, साहा में 18306 टन, सरदाहेड़ी में 6519 टन, शहजादपुर में 10002 टन, तलहेडी में 8177 टन तथा उगाला अनाज मंडी में 3180 टन धान की खरीद की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App