कर्मी हर सुविधा चाहते हैं तो किराए का विरोध क्यों

By: Oct 1st, 2018 12:03 am

शिमला  —हिमाचल प्रदेश बस आपरेटर यूनियन ने किराए की अधिसूचना जारी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। यूनियन के अध्यक्ष राजेश पराशर एवं प्रदेश महासचिव रमेश कमल ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए बस किराया वृद्धि का विरोध कर रहे हैं, जो कि तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी 4-9-14 और पंजाब पेटर्न पर अपनी हर सुविधा चाहते हैं, तो किराए के मामले में विरोध क्यों। उन्होंने कहा की पंजाब में न्यूनतम किराया 12 रुपए है और हरियाणा में न्यूनतम किराया आठ रुपए है। अगर प्रदेश सरकार ने न्यूनतम किराया में तीन रुपए की वृद्धि की है, तो इससे प्रदेश की जनता पर ज्यादा भार नहीं पड़ेगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में सर्वोच्च न्यायालय ने भी न्यूनतम किराया पांच रुपए जायज ठहराया था, जो कि पूर्व सरकार द्वारा घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि 2013 से मजदूर की दिहाड़ी और कर्मचारियों का वेतन काफी बढ़ चुका है, इसलिए उन लोगों को किराया बढ़ने से भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App