कल शिमला में हिमालयी राज्यों का महामंथन

By: Oct 4th, 2018 12:15 am

शिमला –हिमालयी राज्यों का सम्मेलन पांच अक्तूबर को शिमला में आयोजित किया जा रहा है। कृषि के माध्यम से हिमालयी लोगों की भावी पीढ़ी के कल्याण विषय पर हो इस सम्मेलन में हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री व सांसद हिस्सा लेंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय राधा मोहन सिंह भी इसमें हिस्सा लेंगे। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने बुधवार को इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रधान सचिव आरडी धीमान ने पत्रकारों को बताया कि  इस बार सम्मेलन सम्मेलन दो चरणों में होगा। पहले चरण में शूलिनी विश्वविद्यालय, सोलन, तीन व चार अक्तूबर को सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें पेशेवर विशेषज्ञों और प्रतिनिधी हिस्सा लेंगे। द्वितीय चरण में पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा अरुणाचल प्रदेश के अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री चोना मी के साथ सीएम चांग, नागालैंड, सोमनाथ पाउडियाल कृषि मंत्री सिक्किम, प्रणजीत सिंह रॉय, कृषि मंत्री त्रिपुरा व वरिष्ठ अधिकारी और वैज्ञानिक हिस्सा बनेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App