कांस्य पदक से चूके सुमित

By: Oct 22nd, 2018 3:05 pm

बुडापेस्ट-ष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सुमित सीनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 125 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में कांस्य पदक से चूक गए।सुमित को 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक के मुकाबले में अमेरिका के निकोलस एडवर्ड से से 2-7 से हार का सामना करना पड़ा।विश्व चैंपियनशिप में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच कर इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत का आठवां पदक सुनिश्चित कर दिया है।
बजरंग का फाइनल में जापान के ताकुतो ओतोगुरो से मुकाबला होना है। बजरंग यदि जीत हासिल करते हैं तो विश्व चैंपियनशिप में यह भारत का दूसरा स्वर्ण होगा। भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप में एकमात्र स्वर्ण पदक दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने 2010 में मास्को में जीता था। बजरंग का विश्व चैंपियनशिप में दूसरा पदक तय हो चुका है। बजरंग ने 2013 में बुडापेस्ट में ही कांस्य पदक जीता था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App