चालीस वर्ष की हुई सोहा अली खान

By: Oct 4th, 2018 1:17 pm

चालीस वर्ष की हुई सोहा अली खान

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान गुरुवार को 40 वर्ष की हो गयी।सोहा अली खान का जन्म 04 अक्टूबर 1978 में नयी दिल्ली में हुआ था। सोहा के पिता मंसूर अली खान पटौदी किक्रेटर थे जबकि उनकी माँ शर्मीला टैगोर अभिनेत्री है। सोहा ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई द ब्रिटिश स्कूल नयी दिल्ली से की है। सोहा ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से इतिहास में स्नातक तथा मास्टर्स की डिग्री लंदन स्कूल ऑफ़ इकॉनोमिक्स से ली है।सोहा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 से फिल्म दिल मांगे मोर से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर नज़र आये थे। इसके बाद उन्होंने रंग दे बसंती, बंगाली फिल्म अंतर महल जैसी फ़िल्में की। फिल्म रंग दे बसंती बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुयी। इसके बाद वह फिल्म सुधीर मिश्रा की फिल्म खोया खोया चाँद में नज़र आई। हालांकि फिल्म कुछ खास नहीं चली थी लेकिन आलोचकों द्वारा उनके अभिनय को जरूर सराहा गया था।सोहा ने कुणाल खेमू से वर्ष 2015 में शादी कर ली। उन्होंने एक किताब “द पेरिल्स आॅफ बींइग मॉडरेटली फेमस” भी लिखी है। सोहा ने अपने सिने करियर के दौरान अब तक करीब 30 फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में शादी नंबर वन, दिल कबड्डी, 99, साहेब बीबी और गैंगस्टर रिटर्न्स, गो गोआ गॉन, 31 अक्टूबर, घायल वंस अगेन शामिल है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App