दूसरी जगह बनेगा सौरभ वन विहार

By: Oct 1st, 2018 12:03 am

मंत्री गोविंद ने तहस-नहस हुए पर्यटक स्थल का लिया जायजा

पालमपुर —प्रकृति के प्रकोप से अस्त-व्यस्त और तहस-नहस हुए पालमपुर के एकमात्र पर्यटक स्थल सौरभ वन विहार का वन व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार को दौरा किया। इस दौरान वन मंत्री ने कहा कि अब, जबकि नयुगल खड्ड के प्रवाह बदलने के कारण सौरभ वन विहार को जो क्षति पहुंची है, उसका आकलन  किया जा रहा है, लेकिन इसे इस स्थल पर इसका पुनर्निर्माण करना गलत होगा। नदियों और नालों के किनारे किसी भी प्रकार की विकासात्मक या रचनात्मक गतिविधियों को रोकना होगा, क्योंकि यह धन का दुरुपयोग करने के बराबर है। उन्होंने कहा कि अभी हम पूरे रूप से नहीं कह सकते कि अब पर्यटक स्थल सौरभ वन विहार कहां निर्मित होगा, जिसके लिए अब कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा तथा यहां की स्थानीय लोगों के विचार भी ध्यानार्थ किए जाएंगे।  मंत्री ने कहा कि जो 2013 में कांग्रेस सरकार बनी थी, तो जवाहरलाल नेहरू रूरल अर्बन मिशन के तहत जो 800 बसों का बेड़ा हिमाचल सरकार द्वारा हिमाचल में चलाया गया था, वह गलत निर्णय था तथा हाई कोर्ट ने इन लो फ्लोर  बसों को हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर उपयुक्त नहीं माना था, जिस कारण इनके चलाने पर रोक लगा दी गई थी। अब जबकि भाजपा सरकार आई है, तो इन बसों को किसी न किसी ढंग से कहीं न कहीं क्लस्टर के रूप में चलाने की रूपरेखा बनाई जा रही है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने भी इस स्थल को अन्य किसी स्थान पर ही बनाने की वकालत की। इस मौके पर मंत्री के साथ एमएलए बैजनाथ मुल्क राज प्रेमी, एमएलए जयसिंहपुर रविंद्र धीमान, जिला पालमपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष विनय शर्मा तथा वन एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App