पालमपुर में छाया सहारनपुर का फर्नीचर

By: Oct 4th, 2018 12:10 am

पालमपुर—पालमपुर के मुख्य बस अड्डे के पास गुरुवार के दिन दशहरा फेस्टिवल ट्रेड फेयर का शुभारंभ हो गया है। इस ट्रेड फेयर में देश व प्रदेश के हस्तशिल्पकार भी यहां पहुंचे हैं । इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण पानीपत के हैंडलूम  निर्मित कई वस्तुएं हैं। यहां राजस्थानी फूड व कुल्लू के   सिड्डू खूब पसंद किए जा रहे हैं। गुरुवार के दिन इस ट्रेड फेयर में भारी भीड़ उमड़ी थी।  कानपुर व पटियाला की  पंजाबी जूतियां युवतियों की पहली पसंद बनी हुई थीं। इस मौके पर सहारनपुर का फर्नीचर भी लोगों को खूब भाया। इस मेले में राजस्थान की देसी घी की जलेबियां के चटकारे भी लोगों ने खूब लगाए।   ग्रामीण महिलाओं ने  गर्म कंबलों व  स्टील के बर्तनों  की जमकर खरीददारी  की।  ट्रेड फेयर में बच्चों की भी भारी भीड़ उमड़ी थी। यहां आधुनिक झूले लगाए गए हैं, जिसका उन्होंने भरपूर आनंद उठाया । जयपुर की कुर्तियां भी  महिलाओं कोखूब  पसंद आई।रेडिमेड गारमेंट्स के स्टालों में जोरदार भीड़ उमड़ी थी। इस मेले में आधुनिक क्रॉकरी व  प्लास्टिक के सामान की भी मांग  उभर कर सामने आई है।  प्रदर्शनी में पानीपत हैंडलूम के पर्दे, अंडर गारमेंट्स एटी शर्ट्स, जींस पैंट, बच्चों के खिलौने, तोलिए, कॉस्मेटिक्स व अन्य कई प्रकार का आधुनिक समान आयोजकों द्वारा उचित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App