सुजानपुर में धूमधाम से मनाया सफाई कर्मी का बर्थ डे

By: Oct 15th, 2018 12:05 am

सुजानपुर -सुजानपुर में एक शाम सफाई कर्मियों के नाम का आयोजन रविवार को सुजानपुर शहर में हुआ। मौका था शहर की सफाई करने वाले सफाई कर्मियों के जन्मदिन का। रविवार को शहर की सफाई का जिम्मा उठाने वाले सफाई कर्मियों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सफाई कर्मियों ने इकट्ठे होकर अपने एक कर्मी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर नगर परिषद सुजानपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में वार्ड पार्षद रमन भटनागर और उनकी पत्नी पुष्पेंद्रा भटनागर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर सफाई कर्मियों द्वारा यहां पहुंचे मुख्यातिथि का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। मुख्यातिथि द्वारा सफाई कर्मियों के लिए पार्टी एवं भोजन का प्रबंध करवाया गया। सफाई कर्मियों द्वारा पहली बार आयोजित किए गए इस तरह के कार्यक्रम की पूरे शहर में चर्चा है। उधर, यहां पहुंचे नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमन भटनागर ने बताया सफाई कर्मी द्वारा उन्हें इस कार्यक्रम में बुलाया गया था। इसके तहत यह आयोजन किया गया। उन्होंने बताया आने वाले बुधवार को शहर के जितने भी सफाई कर्मी महिला एवं पुरुष हैं। उनके लिए वार्ड नंबर एक में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी सफाई कर्मियों को भोजन एवं अन्य जरूरत स्वरूप वस्तुएं भेंंट की जाएंगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App