सोना टूटा, चांदी 100 रुपए चमकी

By: Oct 28th, 2018 12:02 am

नई दिल्ली  —दिल्ली सर्राफा बाजार में स्थिर मांग के बीच शनिवार को सोना 40 रुपए की गिरावट के साथ 32,550 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं, सिक्का निर्माताओं द्वारा उठान में तेजी से चांदी 100 रुपये चमककर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विदेशों में सप्ताहांत पर सोने में रही गिरावट का असर भी शनिवार को स्थानीय बाजार पर दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 2.10 डालर की गिरावट में 1,233.30 डालर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा तीन डालर चमककर 1,235.40 डालर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.07 डालर की तेजी में 14.68 डालर प्रति औंस के भाव बिकी। स्थानीय बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन टूटा है। सोना स्टैंडर्ड 40 रुपये की गिरावट के साथ 32,550 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। सोना बिटुर फिसल कर 32400 दस ग्राम पर रहा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App