600 मीटर दौड़ में लाल हुसैन ने लहराया परचम

By: Oct 2nd, 2018 12:10 am

 साहो –  राजकीय उच्च पाठशाला प्लयूर के विद्यार्थी लाल हुसैन ने अंडर- 14 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल की मुख्याध्यापिका ने बताया कि प्रतियोगिता में लाल हुसैन ने 600 मीटर दौड़ में पहला स्थान और 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, ऊंचीकूद में दूसरा स्थान प्राप्त करके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया है। इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में भी स्कूल दूसरे स्थान में रहा है। कुश्ती में भी स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर मुख्याध्यापिका ने बच्चों व स्कूल स्टाफ  को शुभकामनाएं दीं हैं


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App