कांग्रेस की सद्भावना संकल्प यात्रा कल

By: Nov 18th, 2018 12:01 am

चंडीगढ़—भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव विजय अग्निहोत्री (गोल्डी) पंजाब के लुधियाना जिलें में 19 नवंबर को सद्भावना संकल्प यात्रा का आयोजन करेंगे। इसमें विशेष तौर पर लुधियाना के विधायक राकेश पांडे उपस्थित रहंेगे। बता दें कि इस समारोह में पूरे पंजाब के युवा हिस्सा लेंगे। यह जानकारी पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव विजय अग्निहोत्री (गोल्डी) ने आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी, अमृतसर के उपाध्यक्ष तथा हिन्दू चेतना मंच, पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष रवि प्रकाश आशु, मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक डिंपी, महासचिव अर्जुन कुमार, पंजाब कांग्रेस के सेक्रेटरी अक्षय भनोट, तथा कार्यकर्त्ताओं में दिपांशु, अक्षित सलवान, कर्ण सूद व अन्य कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे। पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव विजय अग्निहोत्री (गोल्डी) ने कहा कि यह यात्रा लुधियाना के सर्किट हाऊस सें होते हुए कांग्रेस भवन घंटाधर लुधियाना में समापत होगी।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App