गिरि नदी पर सीएम देंगे डबललेन पुल की सौगात

By: Nov 11th, 2018 12:05 am

नाहन —अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गिरि नदी पर प्रस्तावित केंद्रीय सड़क फंड के तहत स्वीकृत 14 करोड़ के डबललेन पुल का शिलान्यास करेंगे। वहीं उपमंडल संगड़ाह मंे भी लघु सचिवालय का उद्घाटन इस दौरान प्रस्तावित है। जिसके लिए रेणुकाजी लोक निर्माण विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गिरि नदी पर वर्तमान पुल की दशा बेहद खराब हो चली है तथा पुल 44 वर्ष पुराना है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग रेणुकाजी ने पुल का प्राक्कलन तैयार किया था। जिसके लिए केंद्रीय सड़क फंड के तहत 14 करोड़ की राशि डबललेन के पुल के लिए स्वीकृत हुई है। डबललेन पुल का निर्माण वर्तमान पुल के साथ ही प्रस्तावित है। जबकि इसी के साथ उपमंडल संगड़ाह के लघु सचिवालय का भी उद्घाटन प्रस्तावित है, जिसमंे लगभग 41 पंचायत के लोगों के अलावा क्षेत्रवासियों को एक ही छत के नीचे सभी प्रशासनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। गौर हो कि अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के दौरान 18 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रेणुकाजी मेला का शुभारंभ करेंगे। उधर, लोक निर्माण विभाग रेणुकाजी के एसडीओ हरिचंद चौहान ने बताया कि गिरि नदी पर केंद्रीय सड़क फंड के तहत 14 करोड़ की राशि का डबललेन पुल का शिलान्यास प्रस्तावित है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग तैयारियां कर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App