चुनावों पर भाजपा कल बनाएगी रणनीति

By: Nov 25th, 2018 12:01 am

चंडीगढ़—हरियाणा के पांच नगर निगमों के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद बढ़ी सरगर्मियों में सोमवार को भाजपा चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत सभी सदस्य निगम चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों और तैयारियों पर चर्चा करेंगे।  इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि रोहतक, पानीपत, करनाल, हिसार और यमुनानगर में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति बनाने तथा अब तक की चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में भाजपा चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App