जनता बनाएगी वजीर राम पठानिया का स्टेच्यू

By: Nov 12th, 2018 12:20 am

नूरपुर में ही बनेगा संग्रहालय, वासा वजीरां में पुण्यतिथि पर लोगों ने लिया संकल्प

  नूरपुर —महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शिरोमणि वजीरराम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि को वीर दिवस के रूप में उनके पैतृक गांव वासा वजीरां (नूरपुर) में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदूषण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया ने की। इस मौके पर मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोगों ने वजीर राम सिंह पठानिया के सुरक्षा कवच पर दीप प्रज्वलित व फूल अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर वजीरराम सिंह मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर पठानिया ने मुख्यातिथि व गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यातिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया एक महान वीर योद्धा थे, जिन्होंने अपनी मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि वजीर राम पठानिया एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम क्रांति 1857 से भी दस वर्ष पहले ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी का बिगुल बजा दिया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वजीरराम सिंह पठानिया के स्टेच्यू का निर्माण जनसहयोग से होना चाहिए। उन्होंने इस स्टेच्यू के निर्माण के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। इससे पहले पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया ने लोगों को वजीर राम सिंह पठानिया के जीवन बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वजीरराम सिंह पठानिया का स्टेच्यू जन सहयोग से बनाया जा सकता है और इस स्टेच्यू को बनाने के लिए एक कमेटी बना कर उचित जगह पर लगाए जाने व उसकी उचित देखभाल करने की अपील की। वहीं वजीर राम सिंह मेमोरियल कमेटी वासा वजीरां के प्रधान राजेश्वर सिंह पठानिया ने वजीर राम सिंह पठानिया का स्टेच्यू बनाने के लिए 51 हजार रुपए, प्रदूषण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने 51 हजार, केसीसी बैंक के पूर्व निदेशक करनैल राणा ने 51 हजार व कर्नल सुदेश सिंह पठानिया ने 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए और उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं शहीद परिवार को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App