ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Nov 24th, 2018 12:05 am

भविष्य में मेरा करियर कैसा होगा?

-रमन, ऊना

व्यावसायिक तौर पर आप ठीक प्रतिष्ठित होंगे। आपके करियर की सही दिशा 28 और 30 की उम्र में बनेगी। अपने सपने को पूरा करने के लिए यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनें।

मुझे किस क्षेत्र में सफलता मिलेगी? 

                                                        – सतीश, शिमला

बैंकिंग, मीडिया, कम्प्यूटर, वकालत और शैक्षिक क्षेत्र में कार्य करना आपके लिए ठीक रहेगा और सफलता भी मिलेगी।  परिणामों में शीघ्र्रता के लिए यलो सफ्फायर पहनें।

मेरा विवाह कब होगा और वैवाहिक जीवन कैसा होगा?

                                                     – खुशी, सुंदरनगर

आपके विवाह की संभावनाए 14 नवंबर, 2019 और 13 नवंबर, 2020 के मध्य बन रही हैं। आपका वैवाहिक जीवन ज्यादा सुखद नहीं होगा। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कुंडली मिलान जरूरी है। बेहतर परिणामों के लिए नीलम पहनें।

भविष्य में मेरी आर्थिक स्थिति कैसी होगी?         

                                            -गौरव, नाहन

भविष्य में आपका करियर बहुत अच्छा होगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको कुछ बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और फिरोजा पहनें।

मैं विदेश नौकरी के लिए कब जाऊंगा?         

– राहुल, कांगड़ा

आपके विदेश जाने की संभावनाएं तो बनती हैं, लेकिन आपका वहां स्थायी निवास नहीं होगा। आप कुछ समय के लिए ही विदेश जाएंगे। परिणामों में शीघ्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App