पंजाब में आतंकी मूसा की तलाश

By: Nov 17th, 2018 12:01 am

 जालंधर —जम्मू-कश्मीर में सक्रिय खूंखार आतंकवादी जाकिर मूसा सहित जैश-ए-मोहम्मद के लगभग आधा दर्जन आतंकवादियों के पंजाब में छिपे होने की आशंका के कारण राज्य में हाई अलर्ट किया गया है जिसके कारण रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य महत्त्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने जालंधर और अमृतसर रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर कड़ी जांच-पड़ताल की है।  आतंकवादी मूसा के अमृतसर में छिपे होने की आशंका में पुलिस ने शहर में मूसा के चार अलग-अलग प्रकार के फोटो वाले पोस्टर चिपकाएं हैं। पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। पोस्टर में बताया गया है कि मूसा जम्मू-कश्मीर के अंसार गजवत उल हिंद संगठन का प्रमुख है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में मंगलवार को पठानकोट जिले के माधोपुर के निकट चार आंतकवादी बंदूक की नोक पर एक कार छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App