रेडियो जॉकी की तर्ज पर रेडियो कारा जंक्शन बंदियों को करेगा तनावमुक्त

By: Nov 18th, 2018 12:05 am

नाहन—प्रदेश की दो प्रमुख आदर्श कारागारों कंेद्रीय आदर्श कारागार नाहन व कंडा मंे विभिन्न संगीन अपराधों मंे सजा काट रहे सजायाफ्ता बंदियों व अंडर ट्रायल बंदियों के तनाव को दूर करने के लिए हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधारात्मक सेवाओं ने रेडियो जॉकी की तर्ज पर कारागार में रेडियो कारा जंक्शन शुरू किया है। रेडियो कारा जंक्शन का टाइटल वजह मुस्कुराने की गुनगुनाने की रखा गया है। अब कारागार के हर बैरक में बैठे बंदी दिन के समय जहां मनोरंजन के लिए अपनी पसंद के गाने सुन पाएंगे, वहीं देश-विदेश की खबरें भी रेडियो कारा जंक्शन पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा बंदी अपने बच्चों के जन्मदिन, अपनी शादी की सालगिरह की खुशियां भी रेडियो कारा जंक्शन के माध्यम से सभी बंदियों के बीच मना सकते हैं। केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन मंे रेडियो कारा जंक्शन का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक सोमेश गोयल ने शनिवार को किया। रेडियो कारा जंक्शन के लिए बकायदा चार बंदियों को रेडियो जॉकी की पांच दिन की ट्रेनिंग कैंथु जेल में दी गई है। इसके लिए विशेषतौर पर रेडियो जॉकी नर बहादुर, रेडियो जॉकी मुरतजा, रेडियो जॉकी उमेद सिंह व रेडियो जॉकी मुकेश सिंह दिन भर बंदियों का मनोरंजन रेडियो कारा जंक्शन पर करेंगे। डीजीपी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि प्रथम चरण में कंडा व नाहन जेल मंे रेडियो कारा जंक्शन शुरू किया गया है तथा निकट भविष्य मंे प्रदेश की अन्य बड़ी जेलों मंे भी इस तरह के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन ने प्रयास किया है कि एक सुविधा जेलों मंे बंदियों के मनोरंजन व तनावमुक्त करने के लिए शुरू की जाए, जिसका संचालन स्वयं बंदी करें। रेडियो कारा जंक्शन के माध्यम से बंदियों को जेल की तमाम सूचनाएं व कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App