शाह नहीं, राजनाथ आएंगे मंडी

By: Nov 20th, 2018 12:02 am

पन्ना प्रमुखों की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री देंगे चुनावी टिप्स

शिमला —मंडी में भाजपा की होने वाली पन्ना प्रमुखों की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह नहीं, बल्कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित होने वाली पन्ना प्रमुखों की बैठक में लोकसभा चुनावी टिप्स देंगे। हालांकि इस बैठक के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन वे इन दिनों काफी व्यस्त हैं। इसे देखते हुए अब गृह मंत्री राजनाथ सिंह का एक दिवसीय हिमाचल दौरा फाइनल हो गया है। ऐसे में प्रदेश भाजपा मंडी के पड्डल मैदान ने लोकसभा चुनावी बिगुल बजाएगी।  सत्तासीन पार्टी भाजपा ने हालांकि लोकसभा चुनावोें के लिए तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी है, लेकिन 28 नवंबर को मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली पन्ना प्रमुखों की बैठक में गृह मंत्री संगठन में जान फूंकने आ रहे हैं।   पड्डल मैदान में पन्न प्रमुखों की अहम बैठक होनी है। जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस बैठक में राजनाथ सिंह के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी आ सकते हैं। प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय भी मुख्य रूप से भाग लेंगे। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए मंडी में होने वाली पन्ना प्रमुखों की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनावों में 4-0 यानी चारों सीटों पर फिर से जीत दर्ज करने का संकल्प लिया है। इसके मद्देनजर अब पार्टी ने हरेक संसदीय क्षेत्र में पन्ना प्रमुखों की बैठकों के साथ-साथ हर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।   बैठक में मुख्यमंत्री  सांसद राम स्वरूप शर्मा, जिला मंडी के संबंध रखने वाले मंत्री, विधायक और बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।  मीटिंग में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App