सहारनपुर में निमार्णाधीन पुल का लोहे का जाल गिरा, दो मरे एक घायल

By: Nov 27th, 2018 2:10 pm

सहारनपुर में निमार्णाधीन पुल का लोहे का जाल गिरा, दो मरे एक घायल

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक निमार्णाधीन पुल के लोहे का जाल गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने यहां बताया कि सुबह 11 बजे खुमरान के पास पुल बनाने के लिये लोहे का जाल बिछाया जा रहा था। इस बीच अचानक लोहे का जाल नीचे गिर गया। इस हादसे में तीन मजदूर लोहे की जाल के नीचे दबकर घायल हो गये। जिलाधिकारी आलोक पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दाैरान मजदूर जयवीर सिंह(35) और रामकुमार (32) की मृत्यु हो गयी। तीसरे घायल मजदूर की हालत गंभीर है। निमार्णाधीन पुल से जाल गिरने की सूचना मिलने पर हजारों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। यह पुल पिछले एक माह से तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा था। शासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App