सुजानपुर में शिकारी की गोली से युवक को लगे छर्रे, पुलिस ने मामला दर्ज शुरू की छानबीन

By: Nov 12th, 2018 5:29 pm

हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खनौली नाला में शिकार करते समय एक युवक को छर्रे लग गए। इससे युवक जख्मी हो गया। जख्मी हालत में पीडि़त को सीएचसी भर्ती कराया गया। बंदूक से गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।थाना क्षेत्र सुजानपुर के खनौली नाला में हुई इस घटना में अजय कुमार पुत्र दुनी चंद गम्भीर रूप से घायल हो गया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
रणजीत सिंह पुत्र होशियार सिंह उम्र 35 साल निवासी खनौली ने शिकायत दर्ज करवाई कि संजीव कुमार पुत्र किकर सिंह उम्र 38 साल गांब खनोली ने अपनी टोपीदार बंदूक से अजय कुमार को खनोली नाला के पास शिकार करते हुए गोली से घायल कर दिया गोली इसके कंधे पर लगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। एसपी रमनकुमार मीणा ने घटना की पुष्टि की है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App