आदमपुर सबसे ज्यादा ठंडा

By: Dec 9th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़ – पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले दो दिन तक मौसम खुश्क रहने तथा कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ने और उसके बाद बारिश की संभावना है। दो दिन बाद क्षेत्र में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आदमपुर सबसे ठंडा रहा। वहां का पारा चार डिग्री, अमृतसर, हलवारा तथा बठिंडा पांच डिग्री, लुधियाना सात डिग्री, हिसार छह डिग्री, करनाल छह डिग्री, रोहतक सात डिग्री, भिवानी नौ तथा सिरसा आठ डिग्री रहा। अंबाला आठ डिग्री, चंडीगढ़ सात डिग्री,  नारनौल सात डिग्री, दिल्ली सात डिग्री, श्रीनगर शून्य से कम एक डिग्री, जम्मू सात डिग्री  रहा। इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी काफी ठंड विभाग द्वारा दर्ज की गई है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App