ऊना के बहडाला में सड़क पर मिली कुचली लाश, रात भर रौंदती रही गाडिय़ां।

By: Dec 20th, 2018 1:11 pm

ऊना थाना के तहत बहडाला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को बुरी तरह कुचला गया है और शव देखकर ऐसा लग रहा था कि अन्य कई वाहन भी शव के ऊपर से गुजरे हैं। अंतिम समाचार मिलने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार बजे बहडाला के पास एनएच पर किसी वाहन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सुबह के समय सैर करने निकले सोमनाथ और गुरचरण नाम के व्यक्तियों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने इसे सड़क से हटाया। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानवीन में मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नही मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। उधर, एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जल्द ही फरार वाहन चालक को पकड़ लिया जायेगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App