एक नजर

By: Dec 17th, 2018 12:01 am

पुर्तगाल में हेलिकाप्टर क्रैश, चार की मौत

लिस्बन – पुर्तगाल के सेरा डी पियाज में रविवार को एक मेडिकल एंबुलेंस हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय चिकित्सा आपात संस्थान ने यह जानकारी दी है। संस्थान ने एक बयान में बताया कि आपात सेवा का यह हेलिकाप्टर उड़ान भरने  के बाद लापता हो गया और बाद में काफी खोजबीन के बाद इसका मलबा सेरा डी पियाज पहाडि़यों से बरामद किया गया।

चीन में भूकंप के झटके इंडोनेशिया भी कांपा

बीजिंग, जकार्ता – चीन में सिचुआन प्रांत के शिंगवेन कांउटी में रविवार को मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं इंडोनेशिया के पूर्वी पापुआ प्रांत में भी रविवार को 6.1 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। चीन में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 आंकी गई। इंडोनेशिया में भूकंप का केंद्र जमीन से 106 किलोमीटर नीचे था और गहराई अधिक होने की वजह से सुनामी की कोई चेतावनी भी नहीं जारी की गई है।

अफगानिस्तान में सात आतंकवादी मार गिराए

कंधार – दक्षिण अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में रविवार को सुरक्षाबलों के आतंकवादियों के सफाए के लिए छेड़े गए अभियान में तालिबान समर्थक सात आतंकवादी और सात सैनिक मारे गए। आधिकारिक प्रवक्ता अजीज अहमद अजीजी ने यह जानकारी दी। इस मामले में तालिबान की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App