एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथांगा ने मिजोरम के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

By: Dec 15th, 2018 3:39 pm

एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथांगा ने मिजोरम के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

मिजो नेशनल फ्रंट(एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथांगा ने शनिवार दोपहर मिजोरम के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके अलावा दस अन्य मंत्रियों ने शपथ ली है।राज्यपाल के राजशेखरन ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें और मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह दिन में 12 बजे हुआ और श्री जोरमथांगा को मुख्यमंत्री तथा श्री तानलुनिया को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।श्री जोरमथांगा(74) इससे पहले 1998 से 2008 तक दो बार मुख्यमंत्री पद संभाल चुके हैं।शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय गान गाया गया और उसके बाद बाइबिल की उक्तियों को पढ़ा गया तथा प्रार्थना की गई। मिजोरम में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को सबसे अधिक 26 सीटें मिली थी और बुधवार को राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। विधानसभा की 40 सीटों में से कांग्रेस को मात्र पांच सीटें ही मिल सकी और 2008 से सत्ता मे रहने वाली कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा था।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App