किडनैप कर नाबालिग से दुराचार

By: Dec 2nd, 2018 12:10 am

जुब्बल में नेपाली युवती ने दर्ज करवाया बलात्कार का केस

रोहडू —जुब्बल थाना के तहत एक नाबालिग॒ के साथ अपहरण करने का मामला आया है।॒ युवती का पहले अपहरण किया गया और बाद में उसके साथ बलात्कार किया गया है। पीडि़ता नेपाल की रहने वाली है। वहीं बलात्कार का आरोपी व्यक्ति भी नेपाल का रहने वाला है। युवती के ब्यान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और जिस पर बलात्कार व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसे न्यायालय मंे पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आरोपी बरथाटा में एक बागबान के पास काम करता है।॒ 22 अक्तूबर को आरोपी नेपाली मूल की एक नाबालिग लड़की को अपहरण करके लाया। इस दौरान उसने लड़की के साथ जबरन शादी की है और उसके साथ बलात्कार किया। लड़की जुब्बल में रहती है। लड़की के परिजन उसे तलाश करते रहे। उसके बाद जब उन्हें पता चला कि लड़की को आरोपी किडनैप कर॒॒ बरथाटा गांव ले गया है,॒ जिसके बाद परिजनों ने बरथाटा जाकर लड़की को वापस लाया। शुक्रवार 30 नवंबर को पुलिस थाना जुब्बल में आकर मामला दर्ज किया है। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 363, 366 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी नेपाल का रहना वाला है। नाबालिग लड़की द्धारा पुलिस में अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज करवाया गया है। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App