टाइपिंग टेस्ट तय करेगा पूर्व सैनिकों का भविष्य

By: Dec 2nd, 2018 12:02 am

हमीरपुर –टाइपिंग टेस्ट प्रदेश के 600 पूर्व सैनिकों का भविष्य तय करेगा। साक्षात्कार के बाद अब इन पूर्व फौजियों को टाइपिंग की बाधा पार करनी होगी। राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट व जेओए के पदों पर बुलाए गए दो हजार पूर्व फौजियों में से 600 पूर्व फौजी आगामी चरण में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि साक्षात्कार की प्रक्रिया में सिर्फ 600 ही पूर्व फौजियों ने भाग लिया है, जबकि 1400 पूर्व सैनिकों ने नौकरी में रुचि नहीं दिखाई। आठ दिनों तक चली भर्ती प्रक्रिया के बाद अब टाइपिंग टेस्ट की तिथियां तय होंगी। फिलहाल बोर्ड अब आगामी चरण की रणनीति बना रहा है। बहुत जल्द टाइपिंग टेस्ट की तिथियां भी तय हो जाएंगी। टाइपिंग की बाधा पार करने वाले पूर्व सैनिकों को नौकरी मिलेगी। बता दें कि पूर्व सैनिक बोर्ड द्वारा 21 से 30 नवंबर तक पूर्व सैनिकों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। 21 नवंबर को फौज में क्लर्क के पदों से रिटायर हुए पूर्व सैनिकों के लिए लिपिक, 22 नवंबर को स्टेनो टाइपिस्ट, 24 व 26 नवंबर को क्लर्क पद के लिए अप्लाई करने वाले पूर्व सैनिकों के इंटरव्यू हुए। वहीं 27, 28, 29 व 30 नवंबर को जेओए के पदों पर साक्षात्कार लिए गए हैं। सैनिक बोर्ड क्लर्क के 40, जेओए के 40 व स्टेनो टाइपिस्ट के 20 पद भरेगा। पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न विभागों में मिले 15 फीसदी कोटे के पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। बोर्ड द्वारा बुलाए गए दो हजार पूर्व फौजियों में से सिर्फ 600 ने नौकरी करने में रुचि दिखाई है। इन्हें आगामी चरण के लिए चयनित किया गया है। अब इन्हें टाइपिंग टेस्ट से गुजरना होगा। बता दें कि इससे पहले भी पूर्व सैनिक टाइपिंग टेस्ट की बाधा पर नहीं कर पाए हैं। कई बार ऐसा ही देखने में आया है। अब टाइपिंग टेस्ट के बाद ही तय होगा कि कितने पूर्व फौजी नौकरी के योग्य हैं। जाहिर है कि पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी विभागों में कोटा तय होता है। इन पदों पर पूर्व सैनिकों की तैनाती राज्य सैनिक बोर्ड के माध्यम से की जाती है। नौकरी के लिए निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले पूर्व सैनिकों की भर्ती कर विभाग इनकी तैनाती करता है।

आठ दिन चली भर्ती प्रक्रिया

सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने बताया कि पूर्व सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया आठ दिन तक आयोजित की गई। इस दौरान क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट व जेओए के पद पर साक्षात्कार लिए गए हैं। राज्य के दो हजार पूर्व सैनिकों को कॉल लैटर जारी किए गए थे। इनमें से 600 पूर्व सैनिक साक्षात्कार के लिए पहुंचे। अब इनका टाइपिंग टेस्ट होगा। जल्द टाइपिंग टेस्ट की तिथियां तय कर दी जाएंगी।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App