तैयार रहें, इस बार मुकाबला जुमलों से

By: Dec 1st, 2018 12:15 am

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू ने भाजपा को घेर कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

 देहरा —लोकसभा चुनाव 2019 नजदीक हैं, चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता से तैयार हो जाओ, क्योंकि इस बार उनका मुकाबला झूठे जुमलों से होने वाला है, क्योंकि भाजपा की केंद्र सरकार ने राफेल डील में देश की जनता को गुमराह किया है। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा के बचत भवन में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सेना में बरते जाने वाले राफेल विमान की खरीद में करोड़ों का घोटाला हुआ है। पांच सौ करोड़ के विमान को 1600 करोड़ में खरीदा गया, वहीं मोदी सरकार ने एक सर्जिकल स्ट्राइक करवाई, उसके बाद से हमारे कई युवा सैनिक शहीद हुए हैं। वहीं, भाजपा की ग्यारह महीने की सरकार के इस छोटे से कार्यकाल में अब तक लगभग 45 हत्याएं और 70 से अधिक छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाएं घट चुकी हैं, जो कि शर्मनाक है। उन्होंने भाजपा सरकार को महंगाई पर कोसते हुए कहा कि कांग्रेस समय में मिलने वाला गैस सिलेंडर 440 से 1020 तक पहुंच गया, आज बाजार में उन्होंने प्रदेश सरकार से कहा कि धर्मशाला में आगामी बजट सत्र में वह नशे के खिलाफ ऐसा सख्त कानून लाएं, जिसमें पकड़े जाने पर जमानत न हो, अगर प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ  कड़ा कानून लाती है, तो उनकी पार्टी उन के इस कार्य का समर्थन करेंगी। इस मौके पर पूर्व विधायक निखिल रजोल, मनु, पूर्व विधायक योगराज, सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, ब्रिगेडियर राजेंद्र राणा, सुनील शर्मा, बिट्टू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरदेव कंवर, रिंपी ठाकुर, राजेश राजा प्रभारी देहरा, डा. गुलशन चौधरी, बलदेव ठाकुर, अशोक, विधायक राजेश पठानिया, विशाल चंबियाल  उपाध्यक्ष, संदीप शर्मा, आशीष आजाद, सुलेखा देवी आदि मौजूद रहे।

टिकटें मंच से नहीं दी जातीं

श्री सुक्खू ने कहा कि वक्त और सत्ता किसी के पास नहीं टिकती। राजनीती में बदलाव समय की मांग है, अब युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने इसी मंच से संसदीय टिकट की मांग पर चुटकी लेते हुए कहा कि टिकटें मंच से नहीं दी जाती, इसका भी एक पैमाना होता है, आज हमें मिलकर कार्य करने पर जोर देना होगा।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App