धर्मशाला में दिव्यांगों का खेल महाकुंभ आज से

By: Dec 2nd, 2018 12:03 am

 धर्मशाला    —धर्मशाला खेल परिसर में राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल उत्सव-2018 का आयोजन दो से तीन दिसंबर, 2018 तक होगा। यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि खेलों का आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्त्वावधान में करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ दो दिसंबर को सुबह 11ः30 बजे सिंथेटिक ट्रैक मैदान में होगा। खेल उत्सव में किन्नौर और लाहुल-स्पीति को छोड़कर दस जिलों के 300 से अधिक दिव्यांग बच्चे भाग लेंगे। खेल उत्सव में शारीरिक, मानसिक, श्रवण एवं दृष्टि से संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे 13 से 17 वर्ष के युवा बॉची, 50 मीटर दौड़, सॉफ्ट बॉल थ्रो, 100 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप, बैडमिंटन, भाषण, चित्रकला, सांस्कृतिक गतिविधियों में दमखम दिखाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सीय परीक्षण शिविर, निर्वाचन विभाग, रेडक्रॉस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App