पंचकूला में जूनियर रेडक्रॉस कॉउंसलर्स कोर्स

By: Dec 14th, 2018 12:01 am

पंचकूला। जिला रेडक्रॉस शाखा पंचकूला द्वारा भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार  उपायुक्त मुकुल कुमार के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस कॉउंसलर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन दिन की शरुआत कैंप निदेशक रमेश चौधरी ने हृदय गति रुक जाने पर उस व्यक्ति को सीपी किस प्रकार देकर बचाएं जाने की व्याहारिक जानकारी देकर शरुआत की। नीलम कौशिक ने बेटी बचाओ व महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार सांझे किए तथा  साथ ही प्राथमिक सहायता विषय की भी जानकारी दी। डाक्टर उजिता बाल्याण व राखी शर्मा ने एड्स विषय पर महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। प्रधान सड़क सुरक्षा सुभाष कपूर ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपने विचार सांझे किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App