पंजाब-हरियाणा में बढ़ी ठंड, लुढ़का पारा

By: Dec 15th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़ — पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को ठंड बढ़ गई। दोनों राज्यों में बठिंडा सबसे ठंड स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापामन 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में भी ठंड लगातार प्रबल हो रही है, राज्य के ज्यादातर जगहों पर पारा शून्य डिग्री से नीचे ही रहा। पहलगाम में पिछले एक दशक में दिसंबर महीने में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के हलवाड़ा, गुरदासपुर, पठानकोट, आदमपुर, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमशः 5.5, 8.2, 6.6, 5.4, 5.3, 7.6 और 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार और करनाल का न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.5 डिग्री सेल्सियस और 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है। दोनों राज्यों में दृश्यता घट गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App