प्लेन में यौन उत्पीड़न पर भारतीय को नौ साल जेल

By: Dec 15th, 2018 12:02 am

वॉशिंगटन  —  विमान के भीतर महिला सहयात्री का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दोषी ठहराए गए भारतीय को नौ साल जेल की सजा सुनाई गई है। तमिलनाडु के रहने वाले भारतीय पेशेवर के खिलाफ कोर्ट का फैसला आया। एच-1बी वीजा पर 2015 में अमरीका आए प्रभु राममूर्ति को सजा पूरी होने के बाद भारत वापस भेज दिया जाएगा। डेट्रॉयट की संघीय अदालत ने कहा कि उसने भारतीय नागरिक को नौ साल कैद की सजा सुनाई है। जज टेरेंस बर्ज ने उम्मीद जताई है कि यह अन्य लोगों को ऐसा अपराध करने से रोकने के लिए पर्याप्त होगा। हालांकि संघीय अभियोजकों ने इस घृणित काम के लिए राममूर्ति को 11 साल कैद की सजा देने की मांग की थी। सुनवाई में पेश किए गए सबूतों के मुताबिक इसी साल तीन जनवरी को राममूर्ति प्लेन में एक महिला के साथ गंदा काम कर रहे थे, उस समय वह महिला सो रही थी। फ्लाइट लॉस वेगास से डेट्रॉयट जा रही थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App