फेसबुक इंडिया का प्रॉफिट बढ़ा

By: Dec 26th, 2018 12:02 am

साल 2017-18 में 40 फीसदी बढ़कर 57 करोड़ पर पहुंचा

नई दिल्ली -मार्च, 2018 में समाप्त हुए वित्त वर्ष में फेसबुक इंडिया का प्रॉफिट 40 फीसदी बढ़कर 57 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। यह दिखाता है कि देश में डाटा कॉस्ट में तेज गिरावट से सोशल मीडिया का प्रयोग बढ़ा है और इसका सीधा असर इनकी आमदनी पर हुआ है। भारत में कंपनी के कुल राजस्व में 53 फीसदी की तेजी आई है। सोशल मीडिया कंपनी ने एक फाइनांशल स्टेटमेंट में कहा है कि अमरीकी पेरेंट कंपनी को दी गई सेवाओं से वृद्धि में मदद मिली है। राजस्व में वॉट्सऐप से अर्जित राजस्व भी शामिल है। कंपनी का कुल राजस्व वित्त वर्ष 2018 में 521 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक साल पहले 407 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। फाइनांशल स्टेटमेंट में कंपनी ने यह भी कहा है कि वह भारत में कई टैक्स समस्याओं का सामना कर रही है। कंपनी के इनकम टैक्स, वैट, सेल्स टैक्स, कस्टम्स, एक्साइज और सर्विस टैक्स जैसे मामले पेंडिंग हैं। इस संबंध में फेसबुक इंडिया ने ईमेल से पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये आंकड़े कंपनी की भारत में आमदनी को शुद्ध रूप से प्रकट नहीं करते हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App