मकलोडगंज मालरोड पर सैर को निकले पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह

By: Dec 16th, 2018 12:01 am

धर्मशाला – शीतकालीन सत्र के समापन के बाद विपक्षी दल के अधिकतर विधायक लोकसभा चुनावों को लेकर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के एकदिवसीय अधिवेशन में भाग लेने पालमपुर के लिए रवाना हो गए, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मकलोडगंज की वादियां निहारने पहुंचे। इस दौरान उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह और उनके करीबी माने जाने वाले विधायक राजेंद्र राणा और विनय कुमार भी शामिल रहे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करीब आधे घंटे तक जहां मालरोड पर चहलकदमी की, वहीं पुरानी यादों को भी ताजा किया। इसके बाद वीरभद्र सिंह सीधे अपने होटल पहुंचे, जहां देर शाम उनसे मिलने रजनी पाटिल भी पहुंचीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App