माता-पिता का मान सम्मान करें बच्चे

By: Dec 16th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़  –  माता-पिता भगवान के समान होते हैं, वे न केवल बच्चों की परवरिश करते है, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कारों के साथ एक मार्ग दर्शक होने के साथ-साथ जीवन का सही मार्ग दर्शन भी करवाते हैं। माता-पिता की तुलना यदि भगवान से की जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यह बात समाज सेविका, स्टेट अवार्डी व इंडिया बुक रिकॉर्ड प्राप्तकर्ता तथा भाजपा, चंडीगढ़ की सचिव नीना तिवारी ने माता-पिता सम्मान समारोह सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-40 बी   में कही। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा, चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने शिरक्त की। इस मौके पर नगर निगम, चंडीगढ़ की पूर्व मेयर आशा जयसवाल, पूर्व मेयर कमला शर्मा, महामंत्री प्रेम कौशिक, भाजपा से माताराम धीमान भी मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, जिसके पश्चात् सेक्टर-15 स्थित ओल्ड ऐज होम से आए आदरणीय वरिष्ठ नागरिकों को वैदिक मंत्रों द्वारा तिलक लगाकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनकों फलों की टोकरी व शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि संजय टंडन व नीना तिवारी ने समाज में जनकल्याण के लिए प्रयासरत वरिष्ठ नागरिक पुष्पा गोयल को भी सम्मानित किया। इस मौके पर संजय टंडन ने  कहा कि माता-पिता का आदर-सत्कार करने पर बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में जीवन में माता-पिता की अहम् भूमिका पर प्रकाश डाला और उन्हें भगवान के साथ गुरु की संज्ञा से सुशोभित किया। वहीं आशा जयसवाल ने माता-पिता को जीवन में मार्ग दर्शक बताया, तो कमला शर्मा ने माता-पिता को भगवान की तरह पूजनीय बताया।  इस अवसर पर महामंत्री प्रेम कौशिक, प्रेम लता, सुदर्शन शर्मा, गायत्री देवी, सुशीला देवी, शिंगारनी देवी, सुमन समेत कई गणमान्य भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App