राहुल किसानों के रहनुमा

By: Dec 20th, 2018 12:01 am

शिमला – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को किसानों का सरपरस्त करार दिया है। श्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही किसानों का दर्द समझा है। राहल ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में यह साबित कर दिया कि जो वह कहते हैं, वह करते हैं। 10 दिन के भीतर कर्ज माफी का वादा कर सरकार बनने के चंद घंटों बाद ही अपनी बात सच करके दिखा दी। राजस्थान में भी जल्दी फसली ऋण माफ हो जाएगा। सुक्खू ने कहा कि राहुल किसानों के लिए मसीहा बनकर आए हैं। इस समय सबसे अधिक मुश्किल में देश का किसान ही हैं। मोदी सरकार ने न तो उन्हें फसलों का उचित मूल्य दिया, न ही उनके कर्ज माफ किए। इसके चलते ही बीते साढ़े चार साल में किसानों की आत्महत्याएं की घटानाएं बढ़ी हैं। राहुल ने हर राज्य का दौरा कर यह समझा कि किसान की तरक्की के बिना देश की तरक्की संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने जहां भी कांग्रेस सरकार बनी, वहां किसानों के कर्ज माफ किए। पंजाब भी उसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि मोदी को सिर्फ 15-20 उद्योगपतियों की ही चिंता है। मोदी ने अपने उद्योगपति मित्रों का दो लाख करोड़ से अधिक का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App