लक्ष्मण विहार कॉलोनी में पत्नी पर चाकू से हमला

By: Dec 15th, 2018 12:02 am

गुड़गांव – लक्ष्मण विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के दौरान पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी आए और महिला को सिविल हास्पिटल पहुंचाया। अब महिला की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे का है। लक्ष्मण विहार कॉलोनी से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला सिविल हास्पिटल में एडमिट थी। महिला की पहचान 40 साल की अमरजीत कौर के तौर पर हुई।  पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस को कार्रवाई के लिए कोई शिकायत नहीं दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App