हरियाणा में चुनावी प्रत्याशी मैदान में

By: Dec 8th, 2018 12:01 am

चंडीगढ़—हरियाणा के पांच नगर निगमों और दो नगरपालिकाओं के 16 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए महापौर पद के लिए 76 तथा पार्षद पद के लिए 757 नामांकन प्राप्त हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता  ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महापौर पद के लिए कुल 76 उम्मीदवारों में से 43 पुरुष और 33 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार, पार्षद पद के लिए कुल 757 उम्मीदवारों में से 389 पुरुष और 368 महिलाएं पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। उल्लेखनीय है कि पांच नगर निगम हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर में महापौर और पार्षद तथा नगरपालिका जाखल मंडी और पुंडरी में केवल पार्षद के लिए चुनाव होने हैं।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App