तुर्की में 20 आईएस आतंकी दबोचे इस्तांबुल — तुर्की पुलिस ने राजधानी इस्तांबुल में जारी छापामार अभियान के तहत आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंध रखने के शक में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 15 विदेशी नागरिक हैं। पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि इन छापामार अभियानों के तहत शहर

चिंतपूर्णी — विधानसभा क्षेत्र में विकास कश्यप को कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई नियुक्ति के बाद चिंतपूर्णी कांग्रेस मंडल में खुशी की लहर है। पूर्व मंडलाध्यक्ष प्रीतम चंद ने पिछले दिनों बीमारी के चलते पद से त्याग पत्र दे दिया था। विकास कश्यप, जो कि

संदेश में मुख्यमंत्री बोले, लोगों तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ देहरादून — मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2018 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की दृष्टि से उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो इसके लिए

कैथल— हरियाणा के कैथल में एक विवाह के लेडीज संगीत कार्यक्रम में जश्न मनाने के लिए चलाई गोली से दूल्हे की मौत हो गई और उसके दो दोस्त घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला के गुहला क्षेत्र के निवासी विक्रम वोहरा की शादी (रविवार को) होनी थी और शनिवार की रात लेडीज संगीत

चंडीगढ़— आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के सह अध्यक्ष और सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने रविवार को प्रदेश के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को याद दिलाया कि उन्होंने पहली जनवरी तक सभी विधायकों की अचल संपत्तियों की जानकारी देने को कहा था। विधायक अरोड़ा के रविवार को जारी बयान के अनुसार उन्होंने

लंदन — महारानी एलिजाबेथ द्वारा नववर्ष पर सम्मानित किए जाने वालों की सूची में 33 भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। इन लोगों को ब्रिटेन को दी गई उनकी सेवाओं को मान्यता देते हुए सम्मानित करने का फैसला किया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क में प्रोफेसर और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप की अध्यक्ष प्रोफेसर प्रतिभा लक्ष्मण को

गगल— गगल हवाई अड्डे पर 25 मार्च से दो और विमान सेवाएं होंगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा गगल के निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि 25 मार्च से एयर इंडिया एक और नई विमान सेवा गगल हवाई अड्डे पर शुरू की जाएगी। यह एयर इंडिया का नया विमान दिल्ली से प्रातः गगल आएगा

अंबाला में खेल मंत्री विज ने अधिकारियों को दिए निर्देश अंबाला— स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंबाला छावनी में स्ट्रीट लाइटों के सुधार में व्यापक कदम उठाएं, जहां पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं और जहां पर स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य शेष बचा

शिमला— आखिर पांच साल के बाद ओक ओवर को यहां रहने वाले मिल गए। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने परिवार के साथ इसी सरकारी आवास में रहेंगे। उनसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल परिवार सहित यहां रहते थे, जिसके बाद प्रदेश में वीरभद्र सरकार बनी, मगर वीरभद्र सिंह कभी सरकारी आवास में

चंडीगढ़— हरियाणा सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के क्रियान्वयन की निगरानी करने और उसका प्रभावी रूप से निरीक्षण करने के लिए संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अभिलक्ष लिखी ने बताया कि गत दिवस मुख्यमंत्री मनोहर लाल