कालका में कांग्रेस की बैठक

By: Jan 13th, 2019 12:01 am

पिंजौर। कालका में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक मीटिंग की। इस मौके पर उन्होंने निर्णय लिया कि वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के समर्थन में जींद जाएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की व कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे, रणदीप सिंह सुरजेवाला एक सुलझे हुए व जुझारू नेता हैं। इस मीटिंग में पंचकूला नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर संगत सिंह नंदा, पूर्व महासचिव कांग्रेस कमेटी पंचकूला एडवोकेट मुकेश सोढी, समाजसेवी व कांग्रेसी नेता सुनील कुमार शाम, पूर्व उप प्रधान कांग्रेस कमेटी कालका सुरजीत आनंद, सुशील कुमार, सुनील सोनकर, ऋतु कौशल, प्रदुम्न सिंह, गुरचरण सिंह सेठी इत्यादि ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App