दो हिमाचलियों सहित 112 विभूतियों को पद्म पुरस्कार

By: Jan 27th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली – हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर और प्रदेश में मेडिसिन के क्षेत्र में नाम कमा चुके उमेश कुमार भारती सहित 112 महान हस्तियों को राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की है। शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति ने 112 पद्म पुरस्कारों की जिनसमें चार पद्मविभूषण, 14 पद्मभूषण, और 94 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। इन पुरस्कारों को पाने वालों में 21 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पद्म विभूषण पाने वाली चार हस्तियों में लोकगायिका तीजन बाई, लोक प्रशासक  इस्माइल उमर गुलेह, व्यापारी अनिल कुमार मणिभाई नाइक और थियेटर अभिनेता बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे शामिल हैं। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर, पर्वतारोही बछेंद्री पाल व करियामुंडा सहित 14 हस्तियों को पद्मभूषण दिया जाएगा। अजय ठाकुर व उमेश कुमार भारती को पद्मश्री अवार्ड दिया जाएगा। उनके साथ यही पुरस्कार पाने वालों में अभिनेता कादर खान (मर्णोपरांत) अभिनेता मनोज वाजपेयी तथा क्रिकेटर गौतम गंभीर सहित 94 लोग शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App