पंजाब-हरियाणा में तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक

By: Jan 14th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़ -पंजाब और हरियाणा में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। हालांकि दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में शनिवार रात का तापमान सामान्य से कुछ डिग्री ऊपर रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला समेत कई अन्य स्थानों पर काफी ठंड पड़ रही है, जहां तापमान क्रमशः 8, 7.7 और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक है। पठानकोट, हलवारा, आदमपुर, गुरदासपुर और बठिंडा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.4, 5.9, 5.6, 5 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमशः 9.8, 9.4 और 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं रोहतक, नारनौल, सिरसा और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमशः 10.6, 9, 9.7 और 10.2 दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री तक अधिक है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App