बिलासपुर शहर में घर पर रेड, चिट्टा पकड़ा

By: Jan 19th, 2019 12:05 am

बिलासपुर—शहर में चिलिंग प्लांट के समीप पुलिस ने एक मकान से 2 ग्राम 69 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई अमल मंे लाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम उस क्षेत्र मंे शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गश्त कर रही थी। इसी दौरान वहां साथ लगते नाले के पास से पुलिस ने तीन लड़के व एक लड़की को आते देखा। पुलिस को देखकर चारों घबरा गए तथा वापस पीछे की तरफ घर की ओर भागे, जिस पर पुलिस को शक हुआ और पीछा करते हुए पुलिस उस घर में पहंुची। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवक ने अपनी पैंट की जेब से कुछ नाले की ओर फेंका, जिसे पुलिस ने तत्काल बरामद कर लिया। पुलिस ने जब इस फेंकी गई वस्तु को खोला तो एक पोलीथीन में पुडि़यों में यह चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित घर से पांच सिरींज, फायल पेपर व एक दस रुपए का नोट भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App