विश्व शौचालय दिवस प्रतियोगिता में छाए हरियाणा के छह जिले

By: Jan 7th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़। हरियाणा के छह जिलों को भिवानी, फरीदाबाद, करनाल, मेवात, पंचकूला और पानीपत को विश्व शौचालय दिवस प्रतियोगिता के विजेता घोषित किया गया है। केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा देशभर में नौ से 19 नवंबर, 2018 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 412 जिलों ने भाग लिया था और प्रदेश के ये छह जिले उन शीर्ष 42 जिलों में शामिल हैं, जिन्हें विजेता घोषित किया गया है। यह प्रतियोगिता जिला आयुक्तों और मुख्य कार्यकारी अधिकारी  द्वारा जमीनी स्तर पर स्वच्छ भारत जनआंदोलन को तेज करने के लिए आयोजित की गई थी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App