कैसे मनाएं वेलेंटाइन डे

By: Feb 13th, 2019 12:04 am

वेलेंटाइन का मतलब यह भी नहीं है कि एक लड़का एक लड़की से ही प्यार का इजहार  करता है। एक बेटा अपनी मां को, अपने पापा को, अपने  भाई -बहन को सबके साथ इस दिन को मना सकता है…

प्यार का दिन , प्यार के इजहार का दिन। अपने जज्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए इस दिन  का बड़ी बेसब्री से इंतजार होता है। प्यार भरा यह दिन खुशियों का प्रतीक माना जाता है और हर प्यार करने वाले शख्स के लिए अलग ही अहमियत रखता है। नवयुवकों और नवयुवतियों को बेसब्री से इस दिन का इंतजार रहता है।  वेलेंटाइन डे पर लोग अपने प्यार से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वेलेंटाइन डे अब एक त्योहार की तरह मनाया जाने लगा है। वेलेंटाइन डे पश्चिम की देन है। भारत में लोगों को पहले वेलेंटाइन डे के बारे में ज्यादा पता नहीं था, लेकिन पिछले कुछ सालों से भारत में भी वेलेंटाइन डे काफी लोकप्रिय हो गया है। वेलेंटाइन का मतलब यह भी नहीं है कि एक लड़का एक लड़की से ही प्यार का इजहार करता है। एक बेटा अपनी मां को, अपने पापा को, अपने भाई -बहन को सबके साथ इस दिन को मना सकता है। जापान और कोरिया में इस पर्व को ‘वाइट डे’  के नाम से जाना जाता है। वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी से ही हो जाती है।  यह दिन सभी युवकों और युवतियों के लिए खास होता है। इस दिन आप अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं। यदि आप अब तक अपने साथी को, जिसे आप चाहते हैं उसे अपने दिल की बात नहीं कह पाएं हैं, तो इस दिन अपने दिल की बात जरूर कहें। इस दिन अपने प्यार का इजहार जरूर करें और उसे एक अच्छा सा गिफ्ट जरूर दें। यदि उसके दिल में भी आपके लिए कुछ ऐसी ही भावनाएं हैं जैसी आपके मन में हैं, तो वह आपको मना नहीं कर पाएगी। इस पूरे सप्ताह को आप अपने साथी के साथ मिलकर यादगार बनाएं । वेलेंटाइन का मतलब यह भी नहीं है कि एक लड़का एक लड़की से ही प्यार का इजहार करता है। एक बेटा अपनी मां को, अपने पापा को, अपने भाई -बहन को सबके साथ इस दिन को मना सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App