दिल्ली की 250 झुग्गियां जलकर खाक,महिला झुलसी

By: Feb 13th, 2019 1:45 pm

दिल्ली की 250 झुग्गियां जलकर खाक,महिला झुलसी

राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम पुरी इलाके में बुधवार तड़के आग लगने से कम 250 झुग्गियां जल कर राख हो गईं और एक महिला झुलस गयी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने ‘यूनीवार्ता’ को यहां बताया कि तड़के एक बजकर 15 मिनट पर पश्चिम पुरी इलाके के शहीद भगत सिंह कैंप में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल 28 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। करीब दो घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में एक महिला झुलस गयी जिसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App