पंजाब सरकार देगी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता

By: Feb 9th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों  और पेंशनरों को एक फरवरी से छह प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया है। इस आशय का फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इससे राज्य के 3.25 लाख कर्मचारियों और तीन लाख पेंशनरों को लाभ होगा। इससे सरकारी खजाने पर सालाना 720 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ पड़ेगा। आर्थिक तंगी के बावजूद कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी प्रशासन की अहम कड़ी हैं जिस कारण उनके हित सुरक्षित बनाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App