राजमार्ग पर फंसे 1500 ट्रक घाटी की ओर रवाना

By: Feb 13th, 2019 3:33 pm

राजमार्ग पर फंसे 1500 ट्रक घाटी की ओर रवाना

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के आंशिक रूप से बहाल होने के बाद विभिन्न स्थानों पर फंसे 1500 से अधिक ट्रकों का बुधवार को घाटी की ओर बढ़ना शुरू हो गया। यातायात के एक अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाओं के बाद इस सामरिक राजमार्ग पर पिछले एक सप्ताह से यातायात बंद रहने के बाद बुधवार से इसपर एक ओर से यातायात बहाल कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि इस दौरान पेट्रोलियम पदार्थाें, सब्जियों, पोल्ट्री उत्पाद, मटन और अन्य आवश्यक सामानों से लदे 1500 से अधिक फंसे ट्रकों को आगे बढ़ने का मौका मिल गया है तथा वे जवाहर सुरंग को पार कर घाटी की ओर बढ़ रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक बुधवार को केवल एक ओर से फंसे वाहनों को उस पार जाने दिया जाएगा। इस दौरान विपरित दिशा से किसी प्रकार के वाहनों को आने की अनुमति नहीं होगी। राजमार्ग बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में यात्री जम्मू में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्थलों पर रूके हुए थे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App