अमेरिका ने इथोपिया विमान हादसे पर शोक व्यक्त किया

By: Mar 11th, 2019 10:36 am

अमेरिका ने इथोपिया विमान हादसे पर शोक व्यक्त किया

अमेरिका ने इथोपियाई एयरलाइंस के विमान हादसे पर शोक व्यक्त किया है अौर इस बात की पुष्टि भी की है कि इस दुर्घटना में कम से कम आठ अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई है।विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता राबर्ट पालाडिनो ने रविवार काे जारी एक बयान में कहा“ इथेपियाई एयरलाइंस के विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते है। उस हादसे में कम से कम आठ अमेरिकी नागरिक भी मारे गए हैं।”उन्होंने कहा कि आदिस अबाबा और नैरोबी में अमेरिकी दूतावास इथोपियाई अधिकारियों को हर संभव सहायता दे रहे हैं।अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियाे ने विमान हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा“ इथोपिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनाें के प्रति हम शोक व्यक्त करते हैं और पीड़ितोें के परिजनों को हर संभव सहायता देने की कोशिश कर रहे हैं।”

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App